जोधपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित

जोधपुर, 24 जुलाई। शहर में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया। लगातार हुई तेज बारिश के कारण कई प्रमुख क्षेत्रों में जलभराव हो गया, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई और लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दोपहिया वाहन पानी के तेज बहाव में फंस गए, जबकि कुछ मोटरसाइकिलें और साइकिलें बह भी गईं। बारिश के बाद खंडा फलसा, नागौरी गेट, बड़ी क्षेत्र, ऊन गोदाम, पावटा बी रोड और हनुमंत गार्डन ब्रिज के आसपास सबसे अधिक जलभराव देखने को मिला। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई वाहन बीच सड़क पर बंद हो गए, जिससे लंबा जाम लग गया।

WhatsApp Image 2026-07-24 at 6.48.09 PM-VNMH1CuKHS.jpeg

जोधपुर, 24 जुलाई। शहर में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया। लगातार हुई तेज बारिश के कारण कई प्रमुख क्षेत्रों में जलभराव हो गया, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई और लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दोपहिया वाहन पानी के तेज बहाव में फंस गए, जबकि कुछ मोटरसाइकिलें और साइकिलें बह भी गईं।

बारिश के बाद खंडा फलसा, नागौरी गेट, बड़ी क्षेत्र, ऊन गोदाम, पावटा बी रोड और हनुमंत गार्डन ब्रिज के आसपास सबसे अधिक जलभराव देखने को मिला। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई वाहन बीच सड़क पर बंद हो गए, जिससे लंबा जाम लग गया।

जोधपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावितपावटा बी रोड स्थित हनुमंत गार्डन ब्रिज के पास जलभराव के कारण यातायात काफी देर तक बाधित रहा। वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग तलाशते नजर आए, जबकि कई लोगों ने पानी कम होने तक सड़क किनारे इंतजार किया। वहीं नागौरी गेट स्थित ऊन गोदाम के पास भी पानी भर जाने से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

बारिश के दौरान शहर के कई निचले इलाकों में पानी तेजी से बहने लगा। तेज बहाव में कुछ दोपहिया वाहन बह गए, जिन्हें बाद में स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली।

अचानक हुई भारी बारिश के चलते बाजारों में भी लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। कार्यालयों से घर लौटने वाले लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। कई जगहों पर पानी निकासी की व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण सड़कें तालाब जैसी दिखाई दीं।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से जल निकासी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response