जोधपुर जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन
- Posted on 30 जून 2026
- स्पोर्ट्स
- By Rajendra Harsh
- 43 Views
जोधपुर। जोधपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (JDBA) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 का मंगलवार को उमेद क्लब में भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-11 से अंडर-19 और ओपन वर्ग तक करीब 650 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। पांच दिनों तक चले इस आयोजन में जिले के उभरते खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता का आयोजन केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के मार्गदर्शन तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी एवं ऑयल इंडिया के अधिकारी मधुराज्य बरुआ के सहयोग से किया गया।
Write a Response