जोधपुर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज, 30 जून तक होंगे मुकाबले

जोधपुर, 24 जून। जोधपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ मंगलवार को उमेद क्लब में हुआ। सात दिवसीय यह प्रतियोगिता 24 जून से 30 जून तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बालिका अंडर-17 मिक्स डबल्स वर्ग में सान्वी मेहता और शुभम सोनी की जोड़ी ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं अंडर-19 मिक्स डबल्स में यश सोनी-मोक्षिता भारद्वाज, मानस गहलोत-युक्ति तथा निर्भय-अवनी मोदी की जोड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार शुरुआत की।

WhatsApp Image 2026-06-24 at 10.19.48 PM-O3QyJzKZ5H.jpeg

जोधपुर, 24 जून। जोधपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ मंगलवार को उमेद क्लब में हुआ। सात दिवसीय यह प्रतियोगिता 24 जून से 30 जून तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

एसोसिएशन के मीडिया संयोजक कपिल पटवा ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मानद सचिव अमित करनावत, कोषाध्यक्ष रूपेश बलिया, शांति लाल परिहार, मुख्य रेफरी शिबू मेहता तथा आयोजन समिति के सदस्य मुकेश प्रजापत और नितेन्द्र सिंह मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों के साथ-साथ मेन्स ओपन और विमेन्स ओपन वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। खिलाड़ियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। प्रतियोगिता में केवल जोधपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन में पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बालिका अंडर-17 मिक्स डबल्स वर्ग में सान्वी मेहता और शुभम सोनी की जोड़ी ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं अंडर-19 मिक्स डबल्स में यश सोनी-मोक्षिता भारद्वाज, मानस गहलोत-युक्ति तथा निर्भय-अवनी मोदी की जोड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार शुरुआत की।

एकल मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालिका एकल वर्ग में आन्या डाकलिया, आर्यात्री और हिमांशी ने जीत हासिल कर अगले चरण में जगह बनाई। वहीं अंडर-15 बालक एकल वर्ग में तनय सिंघवी, दृश्य और जयवंत ने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले और अधिक प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए भी किया जा सकता है।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response