जोधपुर: सदापुरा बी रोड पर घर का एयर कंडीशनर फटा
- Posted on 18 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 22 Views
जोधपुर। शहर के सदापुरा बी रोड स्थित गुलाब हलवा वाली गली में शनिवार को एक घर में लगा एयर कंडीशनर (एसी) अचानक फट जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।
Write a Response