मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 11:14 AM

रोडवेज बस स्टैंड पर 42.13 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

जोधपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उदयमंदिर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राईकाबाग रोडवेज बस स्टैंड से एक युवक को 42.13 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना पर थानाधिकारी सुरेश चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 42.13 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान रमेश विश्नोई (27) पुत्र राम प्रताप, निवासी गोदावास, थाना कल्याणपुर, बालोतरा के रूप में की। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।


जोधपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उदयमंदिर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राईकाबाग रोडवेज बस स्टैंड से एक युवक को 42.13 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष चौधरी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देश पर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्कूल-कॉलेजों और छात्रावासों के आसपास विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में उदयमंदिर थानाधिकारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में लगातार गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की जा रही थी। रोडवेज चौकी प्रभारी दलीप सिंह उप निरीक्षक मय जाब्ता राईकाबाग रोडवेज बस स्टैंड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान वहां बैठे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। प्रारंभिक पूछताछ में उसके पास मादक पदार्थ होने की जानकारी सामने आई।

सूचना पर थानाधिकारी सुरेश चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 42.13 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान रमेश विश्नोई (27) पुत्र राम प्रताप, निवासी गोदावास, थाना कल्याणपुर, बालोतरा के रूप में की। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

मामले का अग्रिम अनुसंधान पुलिस थाना रातानाडा के थानाधिकारी जुल्फीकार द्वारा किया जा रहा है। कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेश चौधरी, उप निरीक्षक दलीप सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह सहित कमलेश, स्वरूप देवासी, भंवरलाल और राम विलास शामिल रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response