झंवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जोधपुर। शहर को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना झंवर ने एनडीपीएस एक्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेथामफेटामिन) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

 


झंवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 127 ग्राम एमडी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। शहर को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना झंवर ने एनडीपीएस एक्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेथामफेटामिन) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी शेखर पुत्र श्रीराम बिश्नोई (21) निवासी राहड़ो की ढाणी, बड़ला नगर तथा भगवानसिंह पुत्र सगतसिंह राजपूत (25) निवासी अजीत नगर, बड़ला नगर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (अपाची) नंबर आरजे 19 डीटी 7510 को भी जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जोधपुर शरत कविराज और पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत बंसल के निर्देशों पर की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम रोशन आईपीएस एवं सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा छवि शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी झंवर प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में टीम ने प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया।

घटना 26 फरवरी 2026 की है, जब थानाधिकारी प्रहलाद सिंह मय जाप्ता क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान सारणों की ढाणी, बड़ला नगर के पास एक टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों युवक भागने लगे, जिस पर टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ के बाद तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 127 ग्राम अवैध एमडी बरामद हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लाए और कहां सप्लाई करने वाले थे। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल नभसिंह का विशेष योगदान रहा।

 
Is
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response