झंवर पुलिस और डीएसटी की बड़ी कार्रवाई

जोधपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर पश्चिम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम के निर्देशन में डीएसटी टीम जोधपुर पश्चिम और पुलिस थाना झंवर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे और रहवासी मकान के पास बने चारे के छपरे से कुल 4.405 किलोग्राम डोडा पोस्त और 359 ग्राम अफीम दूध बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप पुत्र भेराराम, जाति बिश्नोई (कांवा), उम्र 21 वर्ष, निवासी बिश्नोइयों का बास खुडाला, थाना झंवर, जिला जोधपुर के रूप में हुई है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 4.07.03 PM-cR9oiT6tTD.jpeg

जोधपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर पश्चिम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम के निर्देशन में डीएसटी टीम जोधपुर पश्चिम और पुलिस थाना झंवर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे और रहवासी मकान के पास बने चारे के छपरे से कुल 4.405 किलोग्राम डोडा पोस्त और 359 ग्राम अफीम दूध बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप पुत्र भेराराम, जाति बिश्नोई (कांवा), उम्र 21 वर्ष, निवासी बिश्नोइयों का बास खुडाला, थाना झंवर, जिला जोधपुर के रूप में हुई है।

कार्रवाई पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया आईपीएस और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत आईपीएस के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम प्रवीण कुमार आरपीएस तथा सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा नरेंद्र कुमार पारीक आरपीएस के सुपरविजन में डीएसटी पश्चिम प्रभारी महादेव प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक 14 अगस्त 2026 को डीएसटी पश्चिम प्रभारी महादेव प्रसाद ने झंवर थानाप्रभारी पिन्टु कुमार को सूचना दी कि संदीप के घर पर अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। सूचना में बताया गया कि तत्काल दबिश देने पर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हो सकता है और देरी होने पर आरोपी इसे खुर्द-बुर्द कर सकता है।

सूचना के आधार पर थानाप्रभारी पिन्टु कुमार मय जाप्ता आरोपी के रहवासी मकान पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान मकान के पास बने चारे के छपरे में अवैध मादक पदार्थ मिला। पुलिस ने मौके से 4.405 किलोग्राम डोडा पोस्त और 359 ग्राम अफीम दूध बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच देव नगर थाना प्रभारी कमल किशोर द्वारा की जा रही है। पुलिस अब बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, उसकी खरीद-फरोख्त और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जांच कर रही है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response