झंवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29.660 किलो डोडा पोस्त बरामद

जोधपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जोधपुर पश्चिम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 29.660 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। सूचना के आधार पर झंवर थाना पुलिस ने टीम के साथ आरोपी दिनेश पुत्र राणाराम, जाति बिश्नोई, उम्र 37 वर्ष, निवासी दड़ी की ढाणी, जोलियाली, थाना झंवर, जिला जोधपुर पश्चिम के रहवासी मकान एवं खेत की तलाशी ली। तलाशी के दौरान खेत से कुल 29.660 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।

WhatsApp Image 2026-08-19 at 3.34.01 PM-iJW8doWz38.jpeg

जोधपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जोधपुर पश्चिम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 29.660 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जोधपुर अंशुमन भोमिया आईपीएस और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत आईपीएस के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम प्रवीण कुमार आरपीएस तथा सहायक पुलिस आयुक्त वृत बोरानाडा हिमांशु शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में डीएसटी टीम जोधपुर पश्चिम और पुलिस थाना झंवर की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।

घटना के अनुसार 18 अगस्त 2026 को डीएसटी पश्चिम के प्रभारी महादेव प्रसाद सउनि. ने झंवर थाना प्रभारी देवाराम उनि. को सूचना दी कि दड़ी की ढाणी, जोलियाली निवासी दिनेश के घर पर अवैध डोडा पोस्त रखा हुआ है। सूचना में बताया गया कि तत्काल दबिश देने पर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हो सकता है और देरी होने पर उसे खुर्द-बुर्द किए जाने की आशंका है।

सूचना के आधार पर झंवर थाना पुलिस ने टीम के साथ आरोपी दिनेश पुत्र राणाराम, जाति बिश्नोई, उम्र 37 वर्ष, निवासी दड़ी की ढाणी, जोलियाली, थाना झंवर, जिला जोधपुर पश्चिम के रहवासी मकान एवं खेत की तलाशी ली। तलाशी के दौरान खेत से कुल 29.660 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान हरीशचन्द सोलंकी, निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना सुरसागर, जिला जोधपुर पश्चिम द्वारा किया जा रहा है। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई, स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response