मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 09:08 AM

जोधपुर नगर निगम के उप महापौर बने विजय सिंह पंवार, 52 वोट लेकर जीते

जोधपुर। जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 के परिणाम के बाद उप महापौर पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह पंवार ने जीत दर्ज की। पंवार को कुल 52 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल करीम जानी को 48 वोट प्राप्त हुए। इस तरह विजय सिंह पंवार 4 वोटों के अंतर से जोधपुर नगर निगम के उप महापौर निर्वाचित हुए। नगर निगम चुनाव के परिणाम आने के बाद उप महापौर पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित किए थे। भाजपा ने वार्ड संख्या 98 से निर्वाचित पार्षद विजय सिंह पंवार को उप महापौर पद का प्रत्याशी बनाया था। वहीं कांग्रेस की ओर से अब्दुल करीम जानी को मैदान में उतारा गया।

WhatsApp Image 2026-09-26 at 6.37.17 PM-RlP1vk43j7.jpeg

जोधपुर। जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 के परिणाम के बाद उप महापौर पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह पंवार ने जीत दर्ज की। पंवार को कुल 52 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल करीम जानी को 48 वोट प्राप्त हुए। इस तरह विजय सिंह पंवार 4 वोटों के अंतर से जोधपुर नगर निगम के उप महापौर निर्वाचित हुए।

नगर निगम चुनाव के परिणाम आने के बाद उप महापौर पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित किए थे। भाजपा ने वार्ड संख्या 98 से निर्वाचित पार्षद विजय सिंह पंवार को उप महापौर पद का प्रत्याशी बनाया था। वहीं कांग्रेस की ओर से अब्दुल करीम जानी को मैदान में उतारा गया।

उप महापौर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना की गई। इसमें भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह पंवार को 52 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल करीम जानी के पक्ष में 48 मत पड़े। परिणाम घोषित होने के साथ ही भाजपा खेमे में खुशी का माहौल हो गया। समर्थकों ने पंवार को बधाई दी।

विजय सिंह पंवार ने हाल ही में हुए जोधपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 98 से पार्षद पद पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा ने उन्हें उप महापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया। उप महापौर चुनाव में पार्टी के पार्षदों के समर्थन के चलते पंवार ने बहुमत हासिल किया।

गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद महापौर और उप महापौर पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई थीं। दोनों प्रमुख दलों ने अपने पार्षदों के बीच रणनीति बनाते हुए उप महापौर पद के लिए प्रत्याशी तय किए। अब मतदान और मतगणना के बाद विजय सिंह पंवार की जीत के साथ उप महापौर पद का फैसला हो गया है।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response