झालामंड चौराहे के पास डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचला

जोधपुर। झालामंड चौराहे के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार जातरू दंपती को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और आक्रोशित भीड़ ने डंपर चालक की जमकर पिटाई कर दी। कुछ युवकों ने डंपर पर पेट्रोल छिड़ककर उसमें आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को भीड़ से बचाया और थाने ले गई। हादसे में बाइक सवार बारां के हटका निवासी मंजेश (65) डंपर के नीचे आ गईं। डंपर उन्हें घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके पति रामनिवास (67) बाइक से साइड में गिर गए और उन्हें चोटें आईं।

WhatsApp Image 2026-09-05 at 4.18.40 PM-GSTo2UfoE7.jpeg

जोधपुर। झालामंड चौराहे के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार जातरू दंपती को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और आक्रोशित भीड़ ने डंपर चालक की जमकर पिटाई कर दी। कुछ युवकों ने डंपर पर पेट्रोल छिड़ककर उसमें आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को भीड़ से बचाया और थाने ले गई।

एसीपी पश्चिम भजनलाल ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6:10 बजे करीब 25 जातरुओं का जत्था रामदेवरा दर्शन कर बाइकों से बारां लौट रहा था। इसी दौरान मोती मार्केट के पास लॉरी और बाइक साथ-साथ चल रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार में आए डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में बाइक सवार बारां के हटका निवासी मंजेश (65) डंपर के नीचे आ गईं। डंपर उन्हें घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके पति रामनिवास (67) बाइक से साइड में गिर गए और उन्हें चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने डंपर चालक को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख एएसआई कालूराम चौधरी ने मौके पर पहुंचकर चालक को भीड़ से बचाया और उसे सुरक्षित थाने ले गए।

इसी दौरान कुछ युवकों ने डंपर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। डंपर धू-धूकर जलने लगा। घटना के विरोध में लोगों ने झालामंड चौराहे पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी तथा यातायात सुचारू कराने के प्रयास किए। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response