अजाक की बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ नागरिक सम्मान

जोधपुर। डॉ. आंबेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी-कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक) राजस्थान की जिला शाखा जोधपुर की बैठक शनिवार को संगमनगर (रामेश्वर नगर के पास), बासनी में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों में हाल ही में नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, जिला शाखा जोधपुर के नवनियुक्त महासचिव बसन्त रोयल का साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया गया। अजाक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवीलाल चौहान ने बताया कि जिला महासचिव अमरचंद रावल के निवास पर आयोजित बैठक की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, संगठन की गतिविधियों और कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

 

WhatsApp Image 2026-07-11 at 3.39.57 PM (1)-RHfqkCniFE.jpg

जोधपुर। डॉ. आंबेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी-कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक) राजस्थान की जिला शाखा जोधपुर की बैठक शनिवार को संगमनगर (रामेश्वर नगर के पास), बासनी में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों में हाल ही में नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, जिला शाखा जोधपुर के नवनियुक्त महासचिव बसन्त रोयल का साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया गया।

अजाक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवीलाल चौहान ने बताया कि जिला महासचिव अमरचंद रावल के निवास पर आयोजित बैठक की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, संगठन की गतिविधियों और कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के मथुरादास माथुर अस्पताल इकाई के उपसंयोजक बने किशन कुमार दादालिया का भी सम्मान किया गया। इसके अलावा डॉ. आंबेडकर नर्सेज वेलफेयर सोसायटी की प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने प्रताप सिंगारिया तथा जोधपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त शंकर परिहार का भी अभिनंदन किया गया।

अजाक के जिलाध्यक्ष भंवरलाल बुगालिया ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों को साफा पहनाया, जबकि समता सैनिक दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला बुगालिया ने शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। उपस्थित सदस्यों ने माल्यार्पण कर सभी को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अजाक के कोषाध्यक्ष भगवानाराम बारूपाल, उपाध्यक्ष मुन्नी जावा, सचिव मनीष भाटी, श्रवण बाणिया, संयुक्त सचिव प्रमोद सोनगरा, मोहनलाल मोबारसा, एडवोकेट कन्हैयालाल चौहान, समता सैनिक दल के जिलाध्यक्ष अरुणा बारूपाल, रामनारायण थिरोदा, रामनारायण राजोरिया, एडवोकेट हंसदास कामड़ सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। डॉ. आंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष लुभास राठौड़, कोषाध्यक्ष सतीश कुरड़िया तथा मेघवाल अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संगठन के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास जताया कि बसन्त रोयल के नेतृत्व में नर्सिंग कर्मियों के हितों की प्रभावी पैरवी होगी और संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। अंत में बसन्त रोयल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मिले सम्मान के लिए धन्यवाद दिया।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response