जोधपुर: IIT जोधपुर के 18वें स्थापना दिवस पर IPS विकास कुमार को मिला सर्वोच्च 'एलुमनाई सम्मान'

  • Posted on 3 अगस्त 2026
  • खास
  • By Rajendra Harsh
  • 35 Views

जोधपुर, 3 अगस्त। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जोधपुर के 18वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर राजस्थान पुलिस में महानिरीक्षक (IG), एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के पद पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को संस्थान के सर्वोच्च 'एलुमनाई सम्मान' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट पेशेवर उपलब्धियों, तकनीकी नवाचारों और समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह में भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि तथा IIT जोधपुर के निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, पूर्व छात्र, शोधार्थी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-03 at 3.19.43 PM-IWUJTAse4l.jpeg

जोधपुर, 3 अगस्त। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जोधपुर के 18वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर राजस्थान पुलिस में महानिरीक्षक (IG), एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के पद पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को संस्थान के सर्वोच्च 'एलुमनाई सम्मान' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट पेशेवर उपलब्धियों, तकनीकी नवाचारों और समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के न्यू एरिया निवासी विकास कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अनुग्रह इंटर स्कूल और प्रतिष्ठित नेतरहाट विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा में स्थान बनाया और अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई।

IIT जोधपुर द्वारा दिया जाने वाला यह एलुमनाई सम्मान संस्थान के पूर्व छात्रों को प्रदान किया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है। यह सम्मान उन पूर्व विद्यार्थियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने पेशेवर जीवन में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने के साथ-साथ समाज पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ा हो।

विकास कुमार ने अपने कार्यकाल में अपराधों की रोकथाम के लिए तकनीक आधारित पुलिसिंग, नवाचार और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक विकास और बेहतर पुलिस व्यवस्था के लिए भी उल्लेखनीय पहल की हैं। वर्तमान में वे राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) में महानिरीक्षक (IG) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

समारोह में भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि तथा IIT जोधपुर के निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, पूर्व छात्र, शोधार्थी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मान प्राप्त करने पर विकास कुमार ने इसे अपने शिक्षकों, परिवार और सहयोगियों के प्रति समर्पित बताते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन्हें समाज और देश की सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। समारोह में उपस्थित लोगों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response