मुख्य पाइपलाइन से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद
- Posted on 19 जुलाई 2026
- खास
- By Rajendra Harsh
- 32 Views
जोधपुर। शहर में एक ओर जलदाय विभाग पानी की कमी का हवाला देते हुए समय-समय पर शटडाउन लेकर जलापूर्ति प्रभावित कर रहा है, वहीं दूसरी ओर आंगनवा फिल्टर हाउस के पास मुख्य पाइपलाइन से पिछले करीब दो माह से प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने अब तक रिसाव को ठीक कराने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। क्षेत्रवासियों के अनुसार आंगनवा फिल्टर हाउस के निकट मुख्य जलापूर्ति लाइन में लंबे समय से लीकेज है। इस कारण प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पानी सड़क और आसपास के क्षेत्र में फैलकर नालियों में बह जाता है।
Write a Response