गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सघन संयुक्त चेकिंग अभियान

जोधपुर। आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सघन संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान थाना अधिकारी मुक्ता पारीक के नेतृत्व में जीआरपी थाना जोधपुर, आरपीएफ पोस्ट जोधपुर, जिला विशेष शाखा जोधपुर, डॉग स्क्वायड इकाई जोधपुर तथा जिला सिविल पुलिस के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।

WhatsApp Image 2026-01-24 at 7.50.00 PM-ybx5NjbTWH.jpeg

गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सघन संयुक्त चेकिंग अभियान

जोधपुर। आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सघन संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान थाना अधिकारी मुक्ता पारीक के नेतृत्व में जीआरपी थाना जोधपुर, आरपीएफ पोस्ट जोधपुर, जिला विशेष शाखा जोधपुर, डॉग स्क्वायड इकाई जोधपुर तथा जिला सिविल पुलिस के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।

संयुक्त पुलिस दल द्वारा रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, रेलवे यार्ड, पार्सल कार्यालय, पार्किंग क्षेत्र सहित स्टेशन परिसर के प्रत्येक संवेदनशील स्थान पर गहन तलाशी ली गई। इसके साथ ही स्टेशन पर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों में भी सघन जांच की गई। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा यात्रियों के सामान की बारीकी से चेकिंग की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

जांच के दौरान रेलवे स्टेशन पर कार्यरत अटेंडेंट, वेंडर एवं सफाई कर्मियों को भी विशेष हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि स्टेशन परिसर या ट्रेनों में कोई संदिग्ध वस्तु, लावारिस सामान या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत आरपीएफ या जीआरपी को दें। सुरक्षा एजेंसियों ने सभी कर्मचारियों से सतर्क रहने और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

अभियान के साथ-साथ थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन भी किया गया तथा रेलवे स्टेशनों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी चूक न हो, इसके लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

संयुक्त चेकिंग अभियान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन ने आमजन और यात्रियों से भी अपील की है कि वे सुरक्षा जांच में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response