मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 10:10 AM

363 पर्यावरण शहीदों की स्मृति में सीड बॉल और स्थानीय पौधों का निशुल्क वितरण

खेजड़ली। खेजड़ली शहीदी स्थल पर आयोजित पर्यावरण मेले में 363 पर्यावरण शहीदों की स्मृति और वृक्ष संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए माँ अमृता देवी बीज बैंक एवं पौधशाला शोध संस्थान की ओर से सीड बॉल तथा स्थानीय प्रजाति कंकेड़ी और जाल के पौधों का निशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान आमजन को स्थानीय एवं देशज प्रजातियों के पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। संस्था के अध्यक्ष रामनिवास बुध नगर ने बताया कि संस्थान स्थानीय प्रजातियों के बीजों के संरक्षण, संवर्धन और पौध तैयार करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जोधपुर संभाग में कंकेड़ी और जाल जैसी स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में अभी और प्रयास की आवश्यकता है।

WhatsApp Image 2026-09-21 at 10.07.01 PM-Ge9plVE0Xw.jpeg

खेजड़ली। खेजड़ली शहीदी स्थल पर आयोजित पर्यावरण मेले में 363 पर्यावरण शहीदों की स्मृति और वृक्ष संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए माँ अमृता देवी बीज बैंक एवं पौधशाला शोध संस्थान की ओर से सीड बॉल तथा स्थानीय प्रजाति कंकेड़ी और जाल के पौधों का निशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान आमजन को स्थानीय एवं देशज प्रजातियों के पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।

संस्था के अध्यक्ष रामनिवास बुध नगर ने बताया कि संस्थान स्थानीय प्रजातियों के बीजों के संरक्षण, संवर्धन और पौध तैयार करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जोधपुर संभाग में कंकेड़ी और जाल जैसी स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में अभी और प्रयास की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से संस्था बीज संरक्षण से लेकर पौध तैयार करने और उन्हें आमजन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

मेले में संस्था के स्टॉल का मुख्य वन संरक्षक अजय चित्तौड़ा, उप वन संरक्षक आनंद कुमार और सहायक वन संरक्षक शिव प्रकाश बिश्नोई ने अवलोकन किया। अधिकारियों ने स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर संस्था की ओर से मुख्य वन संरक्षक और उप वन संरक्षक को कंकेड़ी के पौधे भेंट किए गए।

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भी स्टॉल पर पहुंचकर संस्था के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जाल का पौधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया, जिस पर संस्था अध्यक्ष ने उन्हें जाल का पौधा भेंट किया। पूर्व विधायक लोहावट किसानाराम बिश्नोई और खेजड़ली शहीद स्थल अध्यक्ष मलखान सिंह बिश्नोई ने भी संस्था के प्रयासों की सराहना की।

मेले में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले महिला और पुरुष रक्तदाताओं को संस्था की ओर से एक-एक पौधा भेंट किया गया। इस पहल के जरिए रक्तदान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। संस्था ने आमजन से स्थानीय एवं देशज प्रजातियों के पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response