न्यू जोधाणा ऑटो रिक्शा समिति के उप कार्यालय का शुभारंभ,

जोधपुर।
आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को न्यू जोधाणा ऑटो रिक्शा समिति के उप कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समिति के नव-निर्मित लोगो का भव्य विमोचन भी किया गया, जिससे कार्यक्रम का महत्व और गरिमा और अधिक बढ़ गई।

 

WhatsApp Image 2026-01-18 at 6.29.39 PM-3E6Bbcv7sg.jpeg

जोधपुर।
आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को न्यू जोधाणा ऑटो रिक्शा समिति के उप कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समिति के नव-निर्मित लोगो का भव्य विमोचन भी किया गया, जिससे कार्यक्रम का महत्व और गरिमा और अधिक बढ़ गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नाथू सिंह जी राठौड़, अतिरिक्त महाधिवक्ता, राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश जी शर्मा, लोक अभियोजक जोधपुर महानगर, गजेन्द्र जी वैष्णव   (सह संयोजक, विश्व हिन्दू परिषद) एवं भूपेन्द्र जी हिन्दू धर्म प्रचार-प्रसार ने शिरकत की।

समारोह की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष बाबूलाल राव ने की। इस अवसर पर सह-सचिव शांतिलाल चंदेल, कोषाध्यक्ष बेरिसाल सिंह राठौड़, शांतिलाल पंवार, पंकज सोनी, अरुण सोनी,धनराज दाधीच सहित समिति के पदाधिकारी एवं समस्त न्यू जोधाणा ऑटो रिक्शा परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि नाथू सिंह जी राठौड़ ने अपने संबोधन में ऑटो रिक्शा चालकों की सामाजिक व आर्थिक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के संगठित प्रयास श्रमिक वर्ग को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथियों ने भी समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में समिति के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response