अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर निकाली जागरूकता रैली

जोधपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सम्राट अशोक उद्यान से खेमे का कुआं तक निकाली गई इस रैली को सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक जोशी ने कहा कि स्वस्थ और निरोग जीवन के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आमजन से 21 जून को आयोजित होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रमों में परिवार सहित भाग लेने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026-06-19 at 4.27.55 PM-IbSv5AzxQw.jpeg

जोधपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सम्राट अशोक उद्यान से खेमे का कुआं तक निकाली गई इस रैली को सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक जोशी ने कहा कि स्वस्थ और निरोग जीवन के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आमजन से 21 जून को आयोजित होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रमों में परिवार सहित भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से योग का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचेगा।

जिला नोडल अधिकारी एवं आयुर्वेद विभाग की उपनिदेशक अंजू नगर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत प्रतिदिन सम्राट अशोक उद्यान, मंडोर उद्यान सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कराया जा रहा है। 21 जून को जिला स्तरीय मुख्य योग समारोह सम्राट अशोक उद्यान में आयोजित होगा, जबकि मंडोर उद्यान सहित अन्य स्थानों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रैली में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी विभाग के चिकित्सकों, नर्सिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों, कर्मचारियों और योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक डॉ. राजकुमार, डॉ. अनिता शर्मा, डॉ. रेणुका मेघवाल, डॉ. अशोक कुमार मित्तल, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. विक्रम गोपा, डॉ. सुशीला चौधरी सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस बीच जिला कलेक्टर आलोक रंजन और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने सम्राट अशोक उद्यान पहुंचकर योग दिवस की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को मंडोर में भी योग दिवस को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली जाएगी, जिसे विभिन्न जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response