मारवाड़ राजपूत सभा भवन निर्माण हेतु भामाशाहों का ऐतिहासिक सहयोग

मारवाड़ राजपुत सभा भवन, जोधपुर परिसर में निर्माणाधीन भव्य बहुउद्देश्यीय भवन के लिए समाज के भामाशाहों द्वारा दिया गया आर्थिक सहयोग न केवल अनुकरणीय है, बल्कि समाज की एकता, आत्मसम्मान और संगठनात्मक मजबूती का जीवंत उदाहरण भी है। इस पुनीत कार्य में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह जी शेखावत द्वारा 11 लाख रुपये की उदार सहयोग राशि प्रदान की गई, जिससे समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

 

WhatsApp Image 2026-01-08 at 9.17.38 PM-aERuQs43ZH.jpeg

मारवाड़ राजपूत सभा भवन निर्माण हेतु भामाशाहों का ऐतिहासिक सहयोग

जोधपुर।
मारवाड़ राजपुत सभा भवन, जोधपुर परिसर में निर्माणाधीन भव्य बहुउद्देश्यीय भवन के लिए समाज के भामाशाहों द्वारा दिया गया आर्थिक सहयोग न केवल अनुकरणीय है, बल्कि समाज की एकता, आत्मसम्मान और संगठनात्मक मजबूती का जीवंत उदाहरण भी है। इस पुनीत कार्य में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह जी शेखावत द्वारा 11 लाख रुपये की उदार सहयोग राशि प्रदान की गई, जिससे समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

सभा भवन निर्माण हेतु अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधियों, पूर्व विधायकों, समाजसेवियों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने 5-5 लाख रुपये एवं उससे अधिक की सहयोग राशि देकर समाजहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सहयोग करने वालों में  समुंद्र सिंह जी नोसर,  मेघराज सिंह जी रॉयल,  बाबू सिंह राठौड़ (विधायक, शेरगढ़),  उम्मेद सिंह चोरड़िया (पूर्व विधायक प्रतिनिधि),  नारायण सिंह जी देवल (पूर्व विधायक),  स्वरूप सिंह जी खारा, भंवर सिंह जी मंडली, कुंभ सिंह पातावत,  महेंद्र सिंह उम्मेदनगर,  वीरेंद्र सिंह अनवाना,  हनुमान सिंह खांगटा,  अर्जुन सिंह रूणकिया,  के.वी. सिंह चान्द्रख,  जितेन्द्र सिंह भांडू,  किशोर सिंह जी कानोड़,  कुशलदेव सिंह  खींची इंद्रोका,  हरि सिंह जी मारूडी,  गजेंद्र सिंह जी भूतैल, प्रताप सिंह जी नांदड़ी (पूर्व सरपंच),  भगवान सिंह एवं शंभू सिंह मेड़तिया सहित अनेक समाजबंधु शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त  पुरण सिंह कुंपावत, रूप सिंह का गुड़ा, तनेराव सिंह लूना,  जितेन्द्र सिंह चौहान सेवाड़ा,  भवानी सिंह चौहान कुशालपुरा मोहन सिंह बारु, कैलाश सिंह मेड़तिया, जसवंत सिंह थाटा (प्रधान, भेरूंदा), भंवर सिंह  लिलिया, इंदर सिंह ,  महेंद्र सिंह सर,  माधु सिंह पलिना,  उम्मेद सिंह जी भाटी,  मदन सिंह देनोक,  खेत सिंह बोलगुड़ा,  चंदन सिंह गड़ी, सूर्यवीर सिंह राठौड़, वीनस सोलर प्राइवेट लिमिटेड, करणी कृपा वाइंस जोधपुर सहित अन्य भामाशाहों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मारवाड़ राजपुत सभा ने स्पष्ट किया कि यह सहयोग केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की सुदृढ़ नींव है। सभा एवं समस्त राजपूत समाज की ओर से सभी भामाशाहों के प्रति हृदय की अनंत गहराइयों से कोटिशः आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response