हत्या के प्रयास का आरोपी ढाई साल बाद गिरफ्तार
- Posted on 23 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 35 Views
जोधपुर। जिला विशेष टीम (डीएसटी) जोधपुर पूर्व और पुलिस थाना उदयमंदिर की संयुक्त टीम ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में ढाई वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे आरोपी नरपतसिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मामले में तीन आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी नरपतसिंह पुत्र सुखसिंह, उम्र 30 वर्ष, राजपूत निवासी चांदसमा, जिला फलौदी है। वह वर्तमान में चाणक्य नगर, लालसागर क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में गंभीर मारपीट के दो मामले भी दर्ज हैं।
जोधपुर। जिला विशेष टीम (डीएसटी) जोधपुर पूर्व और पुलिस थाना उदयमंदिर की संयुक्त टीम ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में ढाई वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे आरोपी नरपतसिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मामले में तीन आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस के अनुसार 31 जनवरी 2024 को अमित जैन निवासी त्रिलोक भवन, चांदी हॉल ने पुलिस थाना सदर कोतवाली जोधपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि नरपतसिंह ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर एकराय होकर उसके ससुर के भूखण्ड पर कब्जा करने की नीयत से अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया। इस दौरान प्रार्थी और उसके साढ़ू विनय भंडारी पर जान से मारने की नीयत से सरियों से हमला किया गया, जिसमें उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देशन में कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेंद्रसिंह देवड़ा तथा एसीपी पूर्व हरजीराम चौधरी के निकटतम सुपरविजन में डीएसटी पूर्व को आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे।
जोधपुर शहर में नरपतसिंह की गतिविधियों की सूचना मिलने पर डीएसटी की सूचना के आधार पर पुलिस थाना उदयमंदिर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी नरपतसिंह पुत्र सुखसिंह, उम्र 30 वर्ष, राजपूत निवासी चांदसमा, जिला फलौदी है। वह वर्तमान में चाणक्य नगर, लालसागर क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में गंभीर मारपीट के दो मामले भी दर्ज हैं।
कार्रवाई में उदयमंदिर थानाधिकारी सुरेश चौधरी, डीएसटी पूर्व प्रभारी खेतसिंह तथा साइबर सेल प्रभारी राकेशसिंह सहित पुलिस टीम शामिल रही
Write a Response