जीआरपी थाना जोधपुर में महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम आयोजित
- Posted on 7 अगस्त 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 34 Views
कार्यक्रम में सुरक्षा सखियों, रेलवे स्टेशन पर कार्यरत महिला कर्मचारियों, महिला सफाई कर्मियों, जीआरपी एवं आरपीएफ की महिला पुलिसकर्मियों तथा स्टेशन पर मौजूद महिला यात्रियों को आमंत्रित किया गया। बैठक में करीब 100 महिलाओं ने भाग लेकर महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए जीआरपी की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया गया।
Write a Response