जीआरपी ने लैपटॉप-मोबाइल चुराने वाले दो शातिर चोर दबोचे

जोधपुर। ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों की नींद का फायदा उठाकर उनका सामान चुराने वाले दो शातिर चोरों को जीआरपी जोधपुर ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेन्द्र और गोविन्द के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने ट्रेन में यात्री का बैग चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया लेनोवो लैपटॉप, रेडमी मोबाइल और चार्जर बरामद कर लिया।


जोधपुर। ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों की नींद का फायदा उठाकर उनका सामान चुराने वाले दो शातिर चोरों को जीआरपी जोधपुर ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

जीआरपी पुलिस के अनुसार, 6 जून 2026 को अहमदाबाद निवासी अरुण कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मथुरा–बाड़मेर एक्सप्रेस के बी-2 कोच में यात्रा कर रहे थे। सफर के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका बैग चोरी कर लिया। बैग में एक लेनोवो लैपटॉप, रेडमी मोबाइल फोन और चार्जर सहित अन्य सामान रखा हुआ था। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी पुलिस अधीक्षक केवलराम के निर्देशन में थाना प्रभारी मुक्ता पारीक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने रेलवे स्टेशन और ट्रेन मार्ग से जुड़े कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेन्द्र और गोविन्द के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने ट्रेन में यात्री का बैग चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया लेनोवो लैपटॉप, रेडमी मोबाइल और चार्जर बरामद कर लिया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महेन्द्र आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से चोरी सहित विभिन्न धाराओं में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों आरोपियों ने रेलवे क्षेत्र में और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है तथा क्या इनके साथ अन्य लोग भी इस गिरोह में शामिल हैं।

जीआरपी अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन यात्रा के दौरान अपने बैग, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान को सुरक्षित रखें तथा सोते समय सामान को चेन या लॉक से बांधकर रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे पुलिस या हेल्पलाइन पर दें, ताकि ऐसी वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response