अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम
- Posted on 20 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 114 Views
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) जोधपुर शाखा, लायंस क्लब जोधपुर मरुधरा एवं डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 21 जून को एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 6:15 बजे डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में चिकित्सक, मेडिकल विद्यार्थी, स्वास्थ्यकर्मी और आमजन भाग लेंगे। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” (Yoga for One Earth, One Health) निर्धारित की गई है। यह थीम मानव स्वास्थ्य और पर्यावरणीय संतुलन के बीच गहरे संबंध को रेखांकित करती है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) जोधपुर शाखा, लायंस क्लब जोधपुर मरुधरा एवं डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 21 जून को एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 6:15 बजे डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में चिकित्सक, मेडिकल विद्यार्थी, स्वास्थ्यकर्मी और आमजन भाग लेंगे।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” (Yoga for One Earth, One Health) निर्धारित की गई है। यह थीम मानव स्वास्थ्य और पर्यावरणीय संतुलन के बीच गहरे संबंध को रेखांकित करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, तनाव नियंत्रण और जीवन की समग्र गुणवत्ता को भी बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
आईएमए जोधपुर के अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ राज लोढ़ा ने बताया कि वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रही जीवनशैली संबंधी बीमारियों और मानसिक तनाव की चुनौतियों के बीच योग स्वस्थ जीवन का एक प्रभावी और वैज्ञानिक माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने चिकित्सकों, मेडिकल विद्यार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा आम नागरिकों से इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
आईएमए जोधपुर के सचिव डॉ. प्रदीप जैन ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज विश्वभर में व्यापक स्वीकार्यता प्राप्त हो चुकी है। नियमित योगाभ्यास से स्वास्थ्य में सुधार, तनाव में कमी, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम के संयोजक लायन डॉ. महेन्द्र सांखला ने बताया कि आयोजन में योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
आयोजकों ने जोधपुर शहर के नागरिकों से समय पर उपस्थित होकर इस स्वास्थ्य जागरूकता
Write a Response