शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 04:53 PM

भव्य झांकियों के साथ निकली संत शिरोमणि नामदेव महाराज की शोभायात्रा

जोधपुर संभाग।
बसंत पंचमी एवं संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज के ज्ञानोदय दिवस के पावन अवसर पर जोधपुर संभाग में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से ओत-प्रोत भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आकर्षक एवं सजीव झांकियों से सुसज्जित इस शोभायात्रा ने नगरवासियों का मन मोह लिया।

WhatsApp Image 2026-01-23 at 8.25.23 PM-dbnkG58rKj.jpeg

भव्य झांकियों के साथ निकली संत शिरोमणि नामदेव महाराज की शोभायात्रा

जोधपुर संभाग।
बसंत पंचमी एवं संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज के ज्ञानोदय दिवस के पावन अवसर पर जोधपुर संभाग में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से ओत-प्रोत भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आकर्षक एवं सजीव झांकियों से सुसज्जित इस शोभायात्रा ने नगरवासियों का मन मोह लिया।

शोभायात्रा में संत नामदेव महाराज के जीवन, उपदेशों तथा भक्ति परंपरा को दर्शाती सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और भजन-कीर्तन की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु जयघोष करते हुए आगे बढ़ते नजर आए। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां बड़ी संख्या में समाजजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चे पारंपरिक वेश-भूषा में शामिल हुए। आयोजन को लेकर समाजजनों एवं आयोजक मंडल में विशेष उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों ने बताया कि संत नामदेव महाराज का जीवन समता, भक्ति, कर्म और मानवता का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सांस्कृतिक संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को मजबूती मिलती है।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन तथा स्वयंसेवकों की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर सुभाष परिहार (अध्यक्ष) एवं राजकुमार सनेचा (मंत्री) ने बताया कि संत नामदेव महाराज का जीवन समता, भक्ति, कर्म और मानवता का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सांस्कृतिक संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम का समापन धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response