हजरत शाह शहाबुद्दीन कैफी रूमी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स अकीदत और शानो-शौकत से मनाया
- Posted on 31 अक्टूबर 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 10 Views
जोधपुर। शहर में मुबारक शुक्रवार को हजरत शाह शहाबुद्दीन कैफी रूमी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मुबारक बड़ी अकीदत, श्रद्धा और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दरगाह में दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में जायरीन, अकीदतमंदों एवं गणमान्य लोगों ने शिरकत कर अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।इस अवसर पर अब्बासी जुमला पंच एवं ओझा लॉ एसोसिएट की ओर से भी विशेष स्वागत कार्यक्रम रखा गया। फिरोज खान पहलवान, सुनील ओझा एडवोकेट, रजाक अब्बासी, नासिर भाई, इंसाफ भाई एवं शाकिर भाई ने उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का मोमेंटो भेंट कर तथा दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
जोधपुर। शहर में मुबारक शुक्रवार को हजरत शाह शहाबुद्दीन कैफी रूमी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मुबारक बड़ी अकीदत, श्रद्धा और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दरगाह में दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में जायरीन, अकीदतमंदों एवं गणमान्य लोगों ने शिरकत कर अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
सज्जादानशीन हजरत शाह जाकिर हुसैन रूमी वस्ली ने बताया कि उर्स के अवसर पर सुबह 9 बजे कुरानख्वानी के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके बाद नमाजे जोहर के पश्चात सीना की रस्म अदा की गई। नमाजे असर के बाद आस्ताने पर चादर पेश कर अकीदत के फूल चढ़ाए गए। नमाजे मगरिब के बाद जायरीनों एवं उपस्थित लोगों के लिए लंगर तकसीम किया गया। वहीं नमाजे ईशा के बाद फातिहाख्वानी एवं महफिल-ए-सीमा का आयोजन किया गया।
सज्जादानशीन जाकिर हुसैन वस्ली की सदारत में आयोजित उर्स में पीर शकील अहमद सिद्दीकी, मसरूफ हुसैन, अशरफ हुसैन, मोहम्मद कबीर एवं अनवर सैफी सहित अनेक पीरे हुज्जाम मौजूद रहे। सभी ने उर्स के कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी अकीदत पेश की।
इस अवसर पर अब्बासी जुमला पंच एवं ओझा लॉ एसोसिएट की ओर से भी विशेष स्वागत कार्यक्रम रखा गया। फिरोज खान पहलवान, सुनील ओझा एडवोकेट, रजाक अब्बासी, नासिर भाई, इंसाफ भाई एवं शाकिर भाई ने उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का मोमेंटो भेंट कर तथा दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
उर्स के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा। जायरीनों ने दरगाह पर हाजिरी देकर मुल्क और कौम की तरक्की, आपसी भाईचारे, मोहब्बत, अमन-शांति एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। आयोजन में सभी का सहयोग सराहनीय रहा।
Write a Response