शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 04:55 PM

फेडरल बैंक के फाउंडर्स डे पर रक्तदान शिविर का आयोजन

31 अक्टूबर, जोधपुर। फेडरल बैंक के फाउंडर्स डे के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर को बैंक की ओर से श्माट हॉर्नीस मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। शिविर के सफल आयोजन में बैंक मैनेजर एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। सभी ने मिलकर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में फेडरल बैंक की ब्रांच मैनेजर श्वेता पुरोहित, अक्षय जोशी, रतनवीर सिंह, भक्ति कमलेश व्यास, हरकीरत, इशरत, मोहित त्रिवेदी एवं जितेश पुरोहित सहित बैंक के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

WhatsApp Image 2026-10-31 at 3.40.22 PM-KrVFcqZ5mL.jpg

31 अक्टूबर, जोधपुर। फेडरल बैंक के फाउंडर्स डे के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर को बैंक की ओर से श्माट हॉर्नीस मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। शिविर के सफल आयोजन में बैंक मैनेजर एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। सभी ने मिलकर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में फेडरल बैंक की ब्रांच मैनेजर श्वेता पुरोहित, अक्षय जोशी, रतनवीर सिंह, भक्ति कमलेश व्यास, हरकीरत, इशरत, मोहित त्रिवेदी एवं जितेश पुरोहित सहित बैंक के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस दौरान उपस्थित बैंक अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में सहायक बन सकता है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

फाउंडर्स डे के अवसर पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से फेडरल बैंक ने सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की। बैंक प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने इस तरह के सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रमों को भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने रक्तदान के महत्व को समझते हुए समाज के अन्य लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response