सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का लें संकल्प
- Posted on 31 अक्टूबर 2026
- खास
- By Rajendra Harsh
- 6 Views
जोधपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को जोधपुर में उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ में युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एकता दौड़ को सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली, राजेंद्र पालीवाल एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
-
जोधपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को जोधपुर में उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ में युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
एकता दौड़ को सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली, राजेंद्र पालीवाल एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
सरदार पटेल के आदर्श राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : देवेंद्र जोशी
दौड़ से सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में अतुलनीय योगदान रहा है। उनका जीवन और विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं एवं नागरिकों से सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।
विविधता में एकता ही देश की सबसे बड़ी शक्ति : अतुल भंसाली
शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रीय एकता प्रत्येक नागरिक का साझा दायित्व है। देश की विविधता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया पुष्पांजलि अर्पित
एकता दौड़ कलेक्ट्रेट से रवाना होकर पावटा सर्किल, पावटा पुलिया एवं केएन कॉलेज चौराहे से होते हुए सर्किट हाउस स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंची। यहां प्रतिभागियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।
इस अवसर पर उपमहापौर विजय सिंह, पूर्व सांसद राजेंद्र गहलोत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Write a Response