जोधपुर में 3 राजस्थान गर्ल्स बटालियन का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण एवं प्री-आरडीसी-3 शिविर शुरू
- Posted on 31 अक्टूबर 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 7 Views
जोधपुर। 3 राजस्थान गर्ल्स बटालियन एनसीसी, जोधपुर की ओर से संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण सह प्री-आरडीसी-3 शिविर का आयोजन 27 अक्टूबर से मयूर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुड़ी भगतासनी में किया जा रहा है। शिविर में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आई लगभग 500 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रही हैं। शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है। शिविर के प्रथम दिन कैडेट्स का आगमन हुआ। इसके साथ ही दस्तावेज सत्यापन, पंजीकरण एवं आवास व्यवस्था सहित आवश्यक प्रारंभिक गतिविधियां संपन्न करवाई गईं। शिविर के दूसरे दिन कैंप कमांडेंट कर्नल नितिन हंस ने उद्घाटन संबोधन के दौरान कैडेट्स को शिविर में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
जोधपुर। 3 राजस्थान गर्ल्स बटालियन एनसीसी, जोधपुर की ओर से संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण सह प्री-आरडीसी-3 शिविर का आयोजन 27 अक्टूबर से मयूर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुड़ी भगतासनी में किया जा रहा है। शिविर में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आई लगभग 500 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रही हैं। शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है।
शिविर के प्रथम दिन कैडेट्स का आगमन हुआ। इसके साथ ही दस्तावेज सत्यापन, पंजीकरण एवं आवास व्यवस्था सहित आवश्यक प्रारंभिक गतिविधियां संपन्न करवाई गईं। शिविर के दूसरे दिन कैंप कमांडेंट कर्नल नितिन हंस ने उद्घाटन संबोधन के दौरान कैडेट्स को शिविर में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं। एनसीसी प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनती हैं, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और देश के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी विकसित होता है। उन्होंने सभी कैडेट्स को पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
शिविर में जोधपुर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के अलावा विद्यावाड़ी, बीकानेर, कुचामन और लाडनूं सहित अन्य क्षेत्रों की कैडेट्स भी हिस्सा ले रही हैं।
वार्षिक प्रशिक्षण के साथ इस शिविर में गणतंत्र दिवस परेड (आरडीसी) में जोधपुर का प्रतिनिधित्व करने वाली कैडेट्स को प्री-आरडीसी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इसके तहत कैडेट्स को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता एवं परेड के लिए तैयार किया जाएगा। शिविर के माध्यम से कैडेट्स को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
Write a Response