मारवाड़ प्रेस क्लब की कार्यकारिणी को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

मारवाड़ प्रेस क्लब की कार्यकारिणी को राज्यपाल ने दिलाई शपथ
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मारवाड़ प्रेस क्लब के एडवाइजरी बोर्ड और विभिन्नकमेटियों के अध्ययों के अलावा कमेटी के सदस्यों को भी दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ,राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता और चुनाव अधिकारी हस्तीमल सारस्वत तथा वरिष्ठ समाज सेवी प्रसन्न चंद मेहता रहे विशेष अतिथि, उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सर्किट हाउस महाप्रबंधक शरद बंसल को किया गया सम्मानित,

WhatsApp Image 2026-02-06 at 1.48.43 PM-55nWVItLek.jpeg

जोधपुऱ. पश्चिमी राजस्थान के पत्रकारों के सबसे बड़े और सबसे सक्रिय संगठन मारवाड़ प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न होने के बाद जोधपुर के सर्किट हाउस में विधिवत रूप से कार्यकारिणी और एडवाइजरी बोर्ड के अलावा विभिन्न कमेटियों के अध्यक्षों और सदस्यों को पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई,जहां राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता और चुनाव अधिकारी हस्तीमल सारस्वत तथा वरिष्ठ समाज सेवी प्रसन्न चंद मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप मे मौजूद रहे.उल्लेखनीय सेवाओं के लिए इस अवसर पर सर्किट हाउस महाप्रबंधक शरद बंसल को सम्मानित किया गया.
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने जोधपुर के सर्किट हाउस सभागार में मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़, सचिव चंद्र शेखर व्यास,उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद, कोषाध्यक्ष मनोज गिरी, संगठन सचिव विक्रम दत्त,संयुक्त सचिव ललित सिंह बडगूजर,मनीष दाधीच कार्यकारिणी सदस्य ललित परिहार, गिरीश शर्मा, सुनील दत्त जितेंद्र दवे और माधव सिंह मेहरू
को विधिवत रूप से शपथ दिलाई जबकि मारवाड़ प्रेस क्लब के एडवाइजरी बोर्ड  अन्य सभी कमेटियों के अध्यक्षों और सदस्यों क़ो भी कार्यकारिणी के साथ समान रूप से शपथ दिलाई गई. राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार ललित परिहार, सुनील दत्त, शिव वर्मा, डॉ. एम. इकबाल, नंदकिशोर शाह, राजेश शर्मा, प्रदीप जोशी, दिलीप कुमार पुरोहित एवं प्रहलाद बजाज को शपथ दिलाई तो वही राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अधिस्वीकरण समिति के अध्यक्ष पत्रकार मनोज शर्मा सदस्य महेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, पारस शर्मा एवं सत्येंद्र सिंह राजपुरोहित, अनुशासन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट आर.एस. थापा, सदस्य हरिकिशन शर्मा, कमल पुरोहित, जितेंद्र दवे एवं आशुतोष दाधीच, इवेंट समिति के अध्यक्ष मोहित हेड़ा, सदस्य ईश्वर सिंह उदावत, सुमेर सिंह चूंडावत,मोहम्मद साजिद एवं धर्मेंद्र सिंह सोलंकी क़ो शपथ दिलाई गईं.चुनाव समिति के अध्यक्ष गिरीश शर्मा, सदस्य लक्षित दवे, हर्षित जोशी, निश्चल सोलंकी एवं कृष्णा गौड़ सदस्य,आई-कार्ड समिति अध्यक्ष माधो सिंह मेहरू, सदस्य बसंती परमार, निखिल परमार, गुलाम मोहम्मद एवं जितेंद्र परिहार,पत्रकार समस्या समाधान समिति के अध्यक्ष सुरेश खटनवालिया, सदस्य के रूप में रंजन दहिया, बहादुर सिंह, दीपक सिंह निर्वाण एवं कैलाश चौहान क़ो शपथ दिलाई गईं.सोशल मीडिया समिति के अध्यक्ष अफरोज़ पठान, सदस्य दीक्षित परिहार, नवनीत सांखी, नावेद खान एवं महेंद्र सिंह और लीगल एडवाइजर के रूप में योगेंद्र शर्मा को राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया में शपथ दिलाई.
शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल गुलाब सिंह कटारिया ने कहा कि,देश में जब भी किसी भी प्रकार का कोई संकट आया है तो लेखनी ने ही उस संकट से बचाने का काम किया है, इन सरस्वती पुत्रों ने अपनी लेखनी का उपयोग किया है और हमेशा राष्ट्रहित में तत्परता के साथ पत्रकारिता के मूल्यों को ध्यान में रखते हुए खुद को समर्पित किया है,पत्रकारों को अपने जीवन में कई प्रकार के संघर्षों से भी गुजरना पड़ता है लेकिन वह हमेशा अपने दायित्व के प्रति सकारात्मक तरीके से खुद को हर तरह की चुनौती और परीक्षा पर खरा उतर कर अपनी लिखने को मजबूती से राष्ट्र हित में चलाने का काम करते हैं. उन्होंने आव्हान किया कि पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी होना चाहिए जिससे वे अपनी लेखनी की जिम्मेदारी के साथ-साथ अपने परिवार की जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा के साथ निभा सके और संगठनात्मक स्तर पर भी प्रयास किए जाने के सकारात्मक परिणाम लाए जा सकते हैं. इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी प्रसन्न मेहता और राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चुनाव प्रभारी हस्ती मल सारस्वत में भी अपना संबोधन दिया.
इससे पूर्व प्रारंभ में मारवाड़ प्रेस क्लब परिवार की ओर से बसंती परमार, नंदिनी सोढा और सलोनी उदावत ने पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का स्वागत अभिनंदन किया. कार्यक्रम के प्रारंभ में मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ द्वारा राज्यपाल का स्वागत किया गया तो वहीं सचिव चंद्रशेखर व्यास द्वारा अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत और कोषाध्यक्ष मनोज गिरी द्वारा प्रसन्न चंद मेहता का स्वागत किया गया,मारवाड़ प्रेस क्लब की ओर से पत्रकार ईश्वर सिंह उदावत ने बसंती परमार, नंदिनी सोढा और सलोनी उदावत के साथ संयुक्त रूप से राज्यपाल को यादगार के रूप में जोधपुरी साफे मे सु lसज्जित तस्वीर भेंट की. प्रारंभ में प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़
प्रेस क्लब के उद्देश्यों और स्थापना के अलावा पहले कार्यकाल पर प्रकाश डाला तो वही सचिव चंद्र शेखर व्यास ने आभार व्यक्त किया. अंत में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने मारवाड़ प्रेस क्लब परिवार के साथ सामूहिक फोटो भी यादगार स्वरूप खिंचवाया.

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response