न्यूजीलैंड में शेरगढ़ के महिपाल सिंह भाटी ने बढ़ाया मारवाड़ का मान
- Posted on 23 जून 2026
- खास
- By Rajendra Harsh
- 45 Views
जोधपुर। शेरगढ़ क्षेत्र के खिरजा भाटीपुरा गांव निवासी महिपाल सिंह भाटी ने न्यूजीलैंड में शानदार उपलब्धि हासिल कर मारवाड़ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनके घोड़े ने न्यूजीलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित बैन मैककॉल मेमोरियल कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। रिकार्टन शहर में आयोजित इस प्रतिष्ठित घुड़दौड़ प्रतियोगिता की 1000 मीटर रेस में महिपाल सिंह भाटी के घोड़े ने सभी प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इस जीत के साथ उनकी टीम को 35 हजार न्यूजीलैंड डॉलर (करीब 19 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि भी मिली।
जोधपुर। शेरगढ़ क्षेत्र के खिरजा भाटीपुरा गांव निवासी महिपाल सिंह भाटी ने न्यूजीलैंड में शानदार उपलब्धि हासिल कर मारवाड़ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनके घोड़े ने न्यूजीलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित बैन मैककॉल मेमोरियल कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
रिकार्टन शहर में आयोजित इस प्रतिष्ठित घुड़दौड़ प्रतियोगिता की 1000 मीटर रेस में महिपाल सिंह भाटी के घोड़े ने सभी प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इस जीत के साथ उनकी टीम को 35 हजार न्यूजीलैंड डॉलर (करीब 19 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि भी मिली।
महिपाल सिंह भाटी पिछले लगभग एक दशक से न्यूजीलैंड में हॉर्स रेसिंग उद्योग से जुड़े हुए हैं। वे वर्तमान में असिस्टेंट ट्रेनर के रूप में कार्यरत हैं और वर्ष 2015 से घुड़सवारी एवं घुड़दौड़ के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि उनके प्रशिक्षण में तैयार घोड़े ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।
महिपाल सिंह का परिवार भी हॉर्स रेसिंग से गहराई से जुड़ा हुआ है। उनके दोनों भाई मदन सिंह भाटी और रविंद्र सिंह भाटी भी न्यूजीलैंड में जॉकी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और इस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। तीनों भाइयों की उपलब्धियां मारवाड़ के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं।
विदेशी धरती पर मिली इस बड़ी सफलता की खबर जैसे ही शेरगढ़ क्षेत्र और उनके पैतृक गांव खिरजा भाटीपुरा पहुंची, ग्रामीणों, परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने महिपाल सिंह भाटी को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
ग्रामीणों का कहना है कि महिपाल सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे मारवाड़ और राजस्थान का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।
Write a Response