राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया नुक्कड़ नाटक

जोधपुर। अंगदान को जन-जन का अभियान बनाने और लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय, जोधपुर के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने अंगदान के महत्व, उसकी प्रक्रिया तथा ब्रेन डेथ के बाद अंगदान की उपयोगिता पर प्रभावी संदेश दिया।महाविद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश तेतरवाल ने बताया कि एक छोटा-सा संकल्प भविष्य में कई लोगों के जीवन में खुशियां ला सकता है। उन्होंने कहा कि अंगदान के जरिए व्यक्ति इस दुनिया से जाने के बाद भी किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।

WhatsApp Image 2026-07-21 at 4.26.54 PM (1)-3yjqQfu6PT.jpg

जोधपुर। अंगदान को जन-जन का अभियान बनाने और लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय, जोधपुर के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने अंगदान के महत्व, उसकी प्रक्रिया तथा ब्रेन डेथ के बाद अंगदान की उपयोगिता पर प्रभावी संदेश दिया।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश तेतरवाल ने बताया कि एक छोटा-सा संकल्प भविष्य में कई लोगों के जीवन में खुशियां ला सकता है। उन्होंने कहा कि अंगदान के जरिए व्यक्ति इस दुनिया से जाने के बाद भी किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। किसी की आंखों की रोशनी लौटाने, किसी के दिल की धड़कन बनाए रखने या अन्य अंगों के माध्यम से कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए बताया कि ब्रेन डेथ कानूनी और चिकित्सकीय रूप से मृत्यु मानी जाती है तथा ऐसे मामलों में परिजनों की सहमति से अंगदान कर कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। नाटक का उद्देश्य समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था। इस आयोजन में ज्योति पूनावत, शगुफ्ता सैयद सहित फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों ने सक्रिय सहयोग दिया।

इस अवसर पर डॉ. बी.एस. जोधा, प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक, डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज, तथा डॉ. विकास राजपुरोहित, अधीक्षक, एमडीएम अस्पताल, विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अंगदान को महान मानवीय कार्य बताते हुए कहा कि इससे कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने आमजन से अंगदान के प्रति जागरूक होने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए "अंगदान—महादान" का संदेश समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम समाज में अंगदान के प्रति विश्वास बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इस नेक पहल से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response