कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन विस्तार

कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण के मिशन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से श्री रामनिवास बुध नगर को कांग्रेस पार्टी – पर्यावरण प्रकोष्ठ, जोधपुर देहात का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Image 2025-11-26 at 3.45.29 PM-BFy1ZSyP58.jpeg

कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण के मिशन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से श्री रामनिवास बुध नगर को कांग्रेस पार्टी – पर्यावरण प्रकोष्ठ, जोधपुर देहात का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

श्री रामनिवास बुध नगर लंबे समय से पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने वृक्षारोपण, जल संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, प्रदूषण जागरूकता एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण शिक्षा अभियान के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान दिया है। जनसेवा के प्रति उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं संगठनात्मक योग्यता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

नियुक्ति के उपरांत श्री रामनिवास बुध नगर ने कहा—
“कांग्रेस पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं नेतृत्व का हृदय से आभारी हूँ। पर्यावरण संरक्षण हमारी वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों की जिम्मेदारी है। मैं समर्पण, मेहनत और टीम वर्क के साथ संगठन को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण के जनआंदोलन को हर गांव–ढाणी तक पहुँचाने के लिए कार्य करता रहूँगा।”

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response