विधायक शिक्षा का साथी योजना के तहत आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने लगाया बालिका स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

जोधपुर, 7 अगस्त। जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली की "विधायक शिक्षा का साथी" योजना के अंतर्गत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजमहल (गुलाब सागर) में बालिका स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर का उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (वैद्य) गोविन्द सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि विधायक शिक्षा का साथी योजना के तहत सरकारी विद्यालयों को बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं

WhatsApp Image 2026-08-07 at 2.38.44 PM (1) (1)-DmMi5Gz74z.jpg

जोधपुर, 7 अगस्त। जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली की "विधायक शिक्षा का साथी" योजना के अंतर्गत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजमहल (गुलाब सागर) में बालिका स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर का उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक बनाना था।

कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (वैद्य) गोविन्द सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि विधायक शिक्षा का साथी योजना के तहत सरकारी विद्यालयों को बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और आयुर्वेद विश्वविद्यालय भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा।

शिविर में किशोरियों को किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक एवं हार्मोनल परिवर्तनों, मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित पोषण और स्वस्थ दिनचर्या की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियों से दूर रहने और वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश दिया।

स्त्री एवं प्रसूति तंत्र विभाग की डॉ. भूमिका ने किशोरावस्था में होने वाले बदलावों, मासिक धर्म की वैज्ञानिक प्रक्रिया तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों का सरल भाषा में निराकरण किया। वहीं स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग की डॉ. खुशबू ने व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, सैनिटरी पैड के सही उपयोग तथा संक्रमण से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।

इसके अलावा डॉ. अनीता ने संतुलित आहार, नियमित योग, प्राणायाम और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनशैली से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों बेहतर बनाए जा सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ चिकित्सकों ने वैज्ञानिक और सहज भाषा में समाधान किया। छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर बिना झिझक संवाद करने तथा स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना बोहरा ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता शिविर किशोरियों के शारीरिक, मानसिक और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response