चार घंटे की मशक्कत के बाद वन क्षेत्र की आग पर पाया काबू
- Posted on 3 जुलाई 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 42 Views
जोधपुर। हीरा की ढाणी स्थित वन क्षेत्र में गुरुवार को लगी भीषण आग ने आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। आग तेजी से फैलने के कारण बड़ी संख्या में झाड़ियां और वनस्पति इसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलने के बाद भी दमकल वाहनों के मौके पर पहुंचने में करीब चार घंटे का समय लग गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन ने अपने स्तर पर आग को फैलने से रोकने के प्रयास जारी रखे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेज हवा के कारण लगातार फैल रही थी, जिससे आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया और वन्य जीवों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया।
Write a Response