पांच सौ कैमरों की फुटेज खंगाली, फिर उसी ट्रेन में दबोचा बैग चोर
- Posted on 21 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 36 Views
जोधपुर। नागौर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में जम्मूतवी एक्सप्रेस से यात्री का लैपटॉप बैग चोरी करने वाले आरोपी को आरपीएफ, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह रही कि आरोपी को उसी ट्रेन में दबोचा गया, जिसमें उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी 18 अगस्त की रात लूणकरणसर-बीकानेर के बीच ट्रेन में संदिग्ध हालत में मिला। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया। फुटेज मैपिंग और मुखबिर तंत्र से आरोपी की पहचान रामू पुत्र बब्बू, निवासी गुरुहरसहाय, जिला फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई। 18 अगस्त की रात टीम को सूचना मिली कि आरोपी फिर जम्मूतवी एक्सप्रेस में सवार है।
जोधपुर। नागौर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में जम्मूतवी एक्सप्रेस से यात्री का लैपटॉप बैग चोरी करने वाले आरोपी को आरपीएफ, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह रही कि आरोपी को उसी ट्रेन में दबोचा गया, जिसमें उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी 18 अगस्त की रात लूणकरणसर-बीकानेर के बीच ट्रेन में संदिग्ध हालत में मिला। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया।
मामले में जीआरपी थाना मेड़ता रोड में 2 अगस्त को एफआईआर संख्या 0096/2026 धारा 305(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। परिवादी निकिता मीणा ने ट्रेन संख्या 14804 जम्मूतवी एक्सप्रेस में लैपटॉप बैग चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद विशेष टीओपीबी टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ नीतीश शर्मा के अनुसार टीम ने ट्रेन के अंदर के साथ नोखा, देशनोक, बीकानेर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, बठिंडा और फिरोजपुर सहित विभिन्न स्थानों के करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।
जांच में सामने आया कि संदिग्ध 2 अगस्त को फिरोजपुर कैंट से जम्मूतवी एक्सप्रेस के ए-1 कोच की सीट नंबर 41 पर सवार हुआ था। नोखा स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान उसने सीट नंबर 39 के नीचे रखा लैपटॉप बैग चोरी कर लिया। इसके बाद वह ट्रेन से उतरकर दूसरी ट्रेन से बीकानेर पहुंचा और वहां से थ्री-व्हीलर व बस के जरिए हनुमानगढ़ की ओर फरार हो गया।
फुटेज मैपिंग और मुखबिर तंत्र से आरोपी की पहचान रामू पुत्र बब्बू, निवासी गुरुहरसहाय, जिला फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई। 18 अगस्त की रात टीम को सूचना मिली कि आरोपी फिर जम्मूतवी एक्सप्रेस में सवार है। टीम ने लूणकरणसर-बीकानेर के बीच रात करीब ढाई बजे चलती ट्रेन में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। सीसीटीवी फुटेज से हुलिया मिलान के बाद पूछताछ में उसने वारदात कबूल कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड लिया गया है। चोरी हुए सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
Write a Response