जवाहर खाना रोड पर सिगरेट चोरी का खुलासा

जोधपुर। शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में जवाहर खाना रोड स्थित एक थोक एवं खुदरा व्यापार की दुकान में हुई लाखों रुपये की सिगरेट चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 92 हजार रुपये नकद, विभिन्न ब्रांड की महंगी सिगरेटों के डंडे एवं पैकेट तथा ताला काटने में प्रयुक्त ग्राइंडर बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार 14 जून 2026 को परिवादी संजय लालवाने सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी

WhatsApp Image 2026-05-09 at 8.16.21 PM (1)-P2QeMFxKK4.jpeg

जोधपुर। शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में जवाहर खाना रोड स्थित एक थोक एवं खुदरा व्यापार की दुकान में हुई लाखों रुपये की सिगरेट चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 92 हजार रुपये नकद, विभिन्न ब्रांड की महंगी सिगरेटों के डंडे एवं पैकेट तथा ताला काटने में प्रयुक्त ग्राइंडर बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 14 जून 2026 को परिवादी संजय लालवाने सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी जवाहर खाना रोड स्थित संजय ट्रेडर्स नामक दुकान में अज्ञात बदमाशों ने रात के समय शटर के ताले काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर तीन युवक दुकान के अंदर और दो युवक बाहर नजर आए, जो सिगरेट के बंडल कट्टों में भरकर ले जाते दिखाई दिए। चोरी हुए माल में गोल्ड फ्लैक, क्लासिक, मालबोरो एवं क्लासिक कनेक्ट सहित विभिन्न ब्रांड की सिगरेटें शामिल थीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5.70 लाख रुपये बताई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस उपायुक्त मनीष चौधरी के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने शहरभर में लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा रेलवे स्टेशन, धर्मशालाओं, विश्राम गृहों और होटलों में जांच की।

तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने बीकानेर से फरमान उर्फ लक्की, पियूष रावत, सोयल, करण ढोली तथा चोरी का माल खरीदने वाले सदाम हुसैन रंगरेज उर्फ बाबर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 14 जून की रात करीब 1:30 बजे ग्राइंडर से ताला काटकर चोरी की थी और बाद में माल बीकानेर में बेच दिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नौ प्रकार की विभिन्न ब्रांड की सिगरेटें, 92 हजार रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त ग्राइंडर बरामद किया है। गिरफ्तार चारों मुख्य आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी पियूष रावत एवं फरमान उर्फ लक्की के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response