अवैध शराब रिफिलिंग फैक्ट्री पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
- Posted on 30 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 34 Views
जोधपुर। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बासनी बेन्दा क्षेत्र में संचालित एक अवैध शराब रिफिलिंग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में मिलावटी अंग्रेजी शराब, विभिन्न ब्रांडों के नकली स्टिकर, होलोग्राम, ढक्कन और पैकिंग सामग्री बरामद की गई। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आबकारी आयुक्त राजस्थान, उदयपुर नमित मेहता के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, जोन-जोधपुर सीमा कविया के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी भवानी सिंह राठौड़ एवं उपायुक्त आबकारी निरोधक दल हुक्म सिंह के नेतृत्व में 26 जून को संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक हिरेन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ गश्त और संयुक्त रेड पर थे।
Write a Response