डीएलसी दरों के पुनरीक्षण पर जिला स्तरीय समिति की बैठक
- Posted on 12 जुलाई 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 25 Views
जोधपुर। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जोधपुर जिले की आवासीय, वाणिज्यिक एवं कृषि भूमि की डीएलसी (डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी) दरों के पुनरीक्षण को लेकर शनिवार को जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर अलोक रंजन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर विचार करते हुए प्रस्तावित दरों का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। बैठक राजस्थान स्टाम्प नियम, 2004 के नियम-58 के तहत आयोजित की गई। इसमें लूणी विधायक जोगाराम पटेल, बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल, ओसियां विधायक भैराराम सियोल तथा लूणी प्रधान वाटिका राजपुरोहित सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Write a Response