समता सैनिक दल द्वारा बसन्त रोयल का स्वागत
- Posted on 12 जुलाई 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 26 Views
राजस्थान नर्सेज एसोसिएयूशन, आर एन ए जिला शाखा जोधपुर के महासचिव बनने पर बसन्त रोयल का समता सैनिक दल द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया.। रविवार 12 जुलाई 2026 को मसूरिया जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम में समता सैनिक दल जिला शाखा जोधपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बसन्त रोयल का साफा पहनाकर, मल्यार्पण कर मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया.।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समता सैनिक दल के उपाध्यक्ष जगदीश जायल एवं महिला प्रकोष्ठ संरक्षक उषा मोबारसा ने बताया कि इस स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि समता सैनिक दल की राष्ट्रीय महासचिव कमला बुगालिया थी साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में अजाक जोधपुर के जिलाध्यक्ष भंवरलाल बुगालिया एवं एस बी आई के चीफ मैनेजर देवीलाल चौहान उपस्थित रहे।
आयोजित कार्यक्रम में चोखा मंडल के एरिया कमांडर रामनारायण थिरोदा, कुड़ी मंडल के एरिया कमांडर राजेश्वर प्रताप सिंह, जिला सचिव चंद्र प्रकाश मेघवाल एवं प्रमोद सोनगरा, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष गीता जायल, डिम्पल जोया, प्रियंका चांवरिया, हेमलता चितारा, जशोदा सोनगरा, उषा चौहान, मोहनलाल मोबारसा, किशन दादालिया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे.।
सभी सदस्यों ने बसन्त रोयल के महासचिव बनने पर खुशी व्यक्त की साथ ही संगठन के प्रति उनकी निष्ठा एवं सेवा कार्यों की सराहना की। उनके नेतृत्व में संगठन के मजबूत बनने का विश्वास जताया है ।. कार्यक्रम के अंत में बसन्त रोयल ने उपस्थित सभी साथियों का आभार व्यक्त किया ।
Write a Response