देवनगर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जोधपुर। पुलिस थाना देवनगर ने चैन स्नैचिंग की वारदात का शीघ्र खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त जोधपुर  शरत कविराज (IPS) और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम  विनीत कुमार बंसल (IPS) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम  रोशन मीणा (IPS) एवं सहायक पुलिस आयुक्त प्रतापनगर वृत्त  रविन्द्र कुमार बोथरा (RPS) के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई


देवनगर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चैन स्नैचिंग का खुलासा; आरोपी आसिफ गिरफ्तार

जोधपुर। पुलिस थाना देवनगर ने चैन स्नैचिंग की वारदात का शीघ्र खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त जोधपुर  शरत कविराज (IPS) और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम  विनीत कुमार बंसल (IPS) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम  रोशन मीणा (IPS) एवं सहायक पुलिस आयुक्त प्रतापनगर वृत्त  रविन्द्र कुमार बोथरा (RPS) के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी  सोमकरण के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर पाल रोड स्थित 21 सेक्टर मोड़ पर हुई झपटमारी की घटना की जांच शुरू की गई। टीम ने मानवीय आसूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसे दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की।

घटना 3 मार्च 2026 की है। प्रार्थी ललित वैष्णव निवासी खेमे का कुआं, जोधपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर पाल बालाजी की ओर जा रहे थे। पाल रोड 21 सेक्टर मोड़ नाले के पास पीछे से आए एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने, जिसके चेहरे पर रंग लगा हुआ था, चलती बाइक के पास आकर उनके गले में पहनी सोने की चैन व लॉकेट झपटकर फरार हो गया। घटना के समय वाहन का नंबर नोट नहीं किया जा सका।

प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने त्वरित अनुसंधान शुरू किया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र मोहम्मद खलील के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने पाल रोड 21 सेक्टर मोड़ से चैन स्नैचिंग करना स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह अन्य वारदातों में भी शामिल रहा है या नहीं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में विश्वास बढ़ा है।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response