गजनी' के दमदार विलेन और 'महाभारत' के अश्वत्थामा प्रदीप रावत का निधन
- Posted on 5 अगस्त 2026
- बॉलीवुड
- By Rajendra Harsh
- 40 Views
मुंबई। फिल्म और टेलीविजन जगत के वरिष्ठ अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से भारतीय सिनेमा और टीवी उद्योग में शोक की लहर है। परिवार, फिल्म जगत के कलाकारों और प्रशंसकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप रावत पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। बीमारी के चलते उनका उपचार चल रहा था, लेकिन स्वास्थ्य लगातार बिगड़ने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। हालांकि, परिवार की ओर से अंतिम संस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
Write a Response