डांगियावास पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

जोधपुर। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डांगियावास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडी और अफीम दूध तस्करी के मामले में पिछले चार माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बांवरला गांव की ओर से घेराबंदी कर दस्तयाब किया। आरोपी की पहचान डांगियावास निवासी कानाराम जाट (50) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को डांगियावास थाना पुलिस ने आरोपी कानाराम के घर पर दबिश दी थी। कार्रवाई के दौरान उसके पुत्र विनोद के कब्जे से 14 ग्राम एमडी और 90 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया गया था।


जोधपुर। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डांगियावास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडी और अफीम दूध तस्करी के मामले में पिछले चार माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बांवरला गांव की ओर से घेराबंदी कर दस्तयाब किया। आरोपी की पहचान डांगियावास निवासी कानाराम जाट (50) के रूप में हुई है।

पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष चौधरी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेंद्र देवड़ा और सहायक पुलिस आयुक्त मंडोर अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डांगियावास थानाधिकारी राजूराम काला के नेतृत्व में थाने के लंबित मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गईं।

पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को डांगियावास थाना पुलिस ने आरोपी कानाराम के घर पर दबिश दी थी। कार्रवाई के दौरान उसके पुत्र विनोद के कब्जे से 14 ग्राम एमडी और 90 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया गया था। इस संबंध में पुलिस थाना डांगियावास में प्रकरण संख्या 52/2026 दर्ज किया गया था। कार्रवाई के बाद से आरोपी कानाराम लगातार अपनी जगह बदलकर पुलिस से बच रहा था।

वांछित आरोपी की तलाश के लिए गठित टीम को सूचना मिली कि कानाराम बांवरला गांव की तरफ मौजूद है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अवैध मादक पदार्थ एमडी और अफीम के कारोबार से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी से मादक पदार्थों की तस्करी, नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी कानाराम पुत्र जालाराम, जाति जाट (जाजड़ा), उम्र 50 वर्ष, निवासी डांगियावास, थाना डांगियावास, जोधपुर पूर्व है।

कार्रवाई में थानाधिकारी राजूराम काला, सहायक उपनिरीक्षक परमेश्वर, कांस्टेबल सुरजाराम जांगिड़, रिछपाल सिंह, राकेश टाक, महेंद्र कुमार और हुकमाराम शामिल रहे। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response