आरएसएस के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार 13 से 15 अगस्त तक जोधपुर प्रवास पर

जोधपुर, 8 अगस्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर जोधपुर महानगर में युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और सकारात्मक परिवर्तन से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार 13 से 15 अगस्त तक जोधपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय युवा पेशेवरों से संवाद करेंगे।अरुण कुमार इन तीन दिनों में युवा चिकित्सक सम्मेलन, युवा प्राध्यापक सम्मेलन, युवा उद्यमी सम्मेलन और युवा अधिवक्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इन सम्मेलनों में संबंधित क्षेत्रों से जुड़े युवा पेशेवर भाग लेंगे। संवाद के दौरान राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, सामाजिक दायित्व, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक बदलाव जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-08-08 at 8.32.40 PM-0nlmS4QN1k.jpeg

जोधपुर, 8 अगस्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर जोधपुर महानगर में युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और सकारात्मक परिवर्तन से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार 13 से 15 अगस्त तक जोधपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय युवा पेशेवरों से संवाद करेंगे।

अरुण कुमार इन तीन दिनों में युवा चिकित्सक सम्मेलन, युवा प्राध्यापक सम्मेलन, युवा उद्यमी सम्मेलन और युवा अधिवक्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इन सम्मेलनों में संबंधित क्षेत्रों से जुड़े युवा पेशेवर भाग लेंगे। संवाद के दौरान राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, सामाजिक दायित्व, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक बदलाव जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

इसी क्रम में संघ के क्षेत्र कार्यवाह जसवंत खत्री युवा अभियंता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में अभियांत्रिकी और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े युवाओं के सामाजिक सरोकार, नवाचार तथा देश के विकास में उनकी भूमिका पर विचार-विमर्श होगा।

विभाग प्रचार प्रमुख लेखाराम बिश्नोई ने बताया कि 8 से 23 अगस्त तक जोधपुर महानगर के विभिन्न स्थानों पर महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के 18 शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक समरसता, राष्ट्रबोध, नागरिक कर्तव्य और समाज जीवन में सक्रिय सहभागिता से जुड़े विषयों पर गतिविधियां और संवाद होंगे।

उन्होंने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष में युवाओं के बीच आयोजित किए जा रहे ये कार्यक्रम केवल संवाद और प्रशिक्षण तक सीमित नहीं हैं। इनका उद्देश्य युवा शक्ति को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को एक मंच से जोड़कर उनके ज्ञान, कौशल, ऊर्जा और प्रतिभा को समाजहित और राष्ट्रहित की दिशा में सकारात्मक रूप से नियोजित करने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, शताब्दी वर्ष के दौरान होने वाले ये कार्यक्रम युवाओं और समाज के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response