रेलवे अस्पताल में नवजात गहन चिकित्सा इकाई प्रारंभ
- Posted on 27 जनवरी 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 218 Views
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल में नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल एवं उपचार के उद्देश्य से नवस्थापित नवजात गहन चिकित्सा इकाई का उद्घाटन रविवार को महिला कल्याण संगठन की मंडल अध्यक्ष निष्ठा त्रिपाठी द्वारा किया गया।
जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल में नवजात गहन चिकित्सा इकाई प्रारंभ
महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष निष्ठा त्रिपाठी ने किया उद्घाटन
अब रेलवे अस्पताल में भी उपलब्ध होगी नवजातों को बेहतर उपचार सुविधा
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल में नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल एवं उपचार के उद्देश्य से नवस्थापित नवजात गहन चिकित्सा इकाई का उद्घाटन रविवार को महिला कल्याण संगठन की मंडल अध्यक्ष निष्ठा त्रिपाठी द्वारा किया गया।
रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सीताराम बुनकर ने बताया कि अस्पताल के प्रथम तल पर विकसित इस नई एलईडी फोटो थैरेपी यूनिट के माध्यम से नवजात शिशुओं को आधुनिक गहन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर स्थापित इस एनआईसीयू में नवजात शिशुओं में पीलिया का उपचार,ठंड के कारण होने वाली हीट लॉस (ताप हानि) का उपचार तथा समयपूर्व जन्मे शिशुओं को नियंत्रित वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। यह इकाई तापमान, आर्द्रता तथा ऑक्सीजन स्तर को नियंत्रित कर नवजातों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
डॉ. बुनकर ने कहा कि इस इकाई की स्थापना से नवजात शिशुओं को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा यहीं उपलब्ध हो सकेगी,जिससे उन्हें अन्य अस्पतालों में रैफर करने के मामलों में उल्लेखनीय कमी आएगी।
इस अवसर पर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी की मौजूदगी में महिला कल्याण संगठन की मंडल अध्यक्ष निष्ठा त्रिपाठी के साथ वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी (प्रशासन) डॉ. नेहा तिवारी,सचिव प्रियंका चौधरी,उपाध्यक्ष नीलम खराड़ी,कोषाध्यक्ष चित्रा स्वामी तथा सदस्य स्वाति,अंकिता एवं मीना बुनकर उपस्थित रहीं।
Write a Response