चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी का किया खुलासा

जोधपुर, 29 जुलाई। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक्टिवा स्कूटी बरामद कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी की पहचान की। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी नरपत प्रजापत पुत्र अखेराज (35 वर्ष), निवासी हेमसिंह का कटला, नया बास गली नंबर-4, महामंदिर थाना क्षेत्र, जोधपुर पूर्व को दस्तयाब किया।


जोधपुर, 29 जुलाई। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक्टिवा स्कूटी बरामद कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया (IPS) एवं पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत (IPS) के निर्देशानुसार शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं वारदातों के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम प्रवीण कुमार (RPS) एवं सहायक पुलिस आयुक्त प्रतापनगर नतीशा जाखड़ (RPS) के सुपरविजन में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी गोविंद व्यास के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने बताया कि परिवादी राजेश कुमार जैन निवासी श्रीराम नगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 26 जुलाई को वह सब्जी लेने के लिए अपनी एक्टिवा स्कूटी (आरजे 19 बीएक्स 2081) लेकर गया था। सुबह करीब 9:29 बजे से 9:35 बजे के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी स्कूटी चोरी कर ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी की पहचान की। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी नरपत प्रजापत पुत्र अखेराज (35 वर्ष), निवासी हेमसिंह का कटला, नया बास गली नंबर-4, महामंदिर थाना क्षेत्र, जोधपुर पूर्व को दस्तयाब किया।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली। आरोपी से अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना प्रभारी गोविंद व्यास, सहायक उपनिरीक्षक ढलाराम, हेड कांस्टेबल सुखदेव (994) एवं कांस्टेबल देवेंद्र पटेल (1227) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response