प्रेम बाईसा की मौत का मामला

जोधपुर। कथा वाचक एवं साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले ने देर रात गंभीर रूप ले लिया। पुलिस ने रात करीब एक बजे साध्वी के शव को आश्रम से महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां अब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। इससे पहले आश्रम के बाहर देर रात तक हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जो साध्वी को न्याय दिलाने की मांग कर रही थी।

WhatsApp Image 2026-01-29 at 9.36.40 PM-vmrab95AxN.jpeg

कथा वाचक व साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का मामला, पोस्टमार्टम को लेकर बढ़ा विवाद

जोधपुर। कथा वाचक एवं साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले ने देर रात गंभीर रूप ले लिया। पुलिस ने रात करीब एक बजे साध्वी के शव को आश्रम से महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां अब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। इससे पहले आश्रम के बाहर देर रात तक हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जो साध्वी को न्याय दिलाने की मांग कर रही थी।

मामले में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब साध्वी के पिता पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं थे। इसी को लेकर भीड़ और साध्वी के पिता आमने-सामने हो गए। लोगों का कहना था कि जब तक पोस्टमार्टम नहीं होगा, मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाएगा। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव को अस्पताल पहुंचाया। एहतियातन आश्रम को सीज कर दिया गया है।

घटना को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का आरोप है कि आश्रम के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे हटाए गए हैं, जिससे संदेह और गहराता जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि सब कुछ सामान्य है तो कैमरे हटाने की जरूरत क्यों पड़ी। वहीं, कुछ लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि साध्वी के पिता पोस्टमार्टम से क्यों बच रहे हैं, जबकि यह सच्चाई सामने लाने का सबसे अहम तरीका है।

भीड़ में मौजूद लोगों का कहना था कि किसी भी मौत के पीछे सबसे करीबी व्यक्ति की भूमिका की जांच जरूरी होती है और सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट और वीडियो सुरक्षित रखने की अपील भी की, ताकि सबूतों से छेड़छाड़ न हो सके।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। श्रद्धालुओं और समर्थकों ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा—परमात्मा साध्वी प्रेम बाईसा को मोक्ष प्रदान करे

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response