नीट (यूजी) पुनः परीक्षा 2026 को लेकर जोधपुर पुलिस का विशेष चैकिंग अभियान

नीट (यूजी) पुनः परीक्षा 2026 के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जोधपुर पुलिस आयुक्तालय द्वारा विशेष सुरक्षा अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशानुसार 19 जून की शाम से देर रात तक शहर के सभी थाना क्षेत्रों में होटल, धर्मशालाओं और ढाबों की व्यापक चैकिंग की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए यह अभियान रात्रि 7 बजे से 11 बजे तक संचालित किया गया। सभी वृत सहायक पुलिस आयुक्तों ने अपने-अपने क्षेत्रों के थानाधिकारियों और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया

WhatsApp Image 2026-06-20 at 7.44.00 PM-rUKKkfCuEn.jpeg

नीट (यूजी) पुनः परीक्षा 2026 के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जोधपुर पुलिस आयुक्तालय द्वारा विशेष सुरक्षा अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशानुसार 19 जून की शाम से देर रात तक शहर के सभी थाना क्षेत्रों में होटल, धर्मशालाओं और ढाबों की व्यापक चैकिंग की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए यह अभियान रात्रि 7 बजे से 11 बजे तक संचालित किया गया। सभी वृत सहायक पुलिस आयुक्तों ने अपने-अपने क्षेत्रों के थानाधिकारियों और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया। इन टीमों ने विभिन्न ठहराव स्थलों पर पहुंचकर ठहरे हुए लोगों का सत्यापन किया तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान होटल, धर्मशाला और अन्य आवासीय स्थलों में ठहरे व्यक्तियों के पहचान पत्र, रजिस्टर प्रविष्टियों और आवास संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच की गई। पुलिस ने संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वैध पहचान पत्र और उचित सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को ठहरने की अनुमति नहीं दी जाए। इसके साथ ही रजिस्टर में दर्ज विवरणों का वास्तविक रूप से मौजूद व्यक्तियों से मिलान भी किया गया।

पुलिस ने होटल, धर्मशाला और ढाबा संचालकों को संदिग्ध व्यक्तियों, गतिविधियों अथवा वस्तुओं की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। साथ ही आने-जाने वाले व्यक्तियों और उनके सामान पर विशेष निगरानी रखने तथा आवश्यक जांच के बाद ही प्रवेश देने के लिए कहा गया।

चैकिंग के दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, कर्मचारियों के पुलिस चरित्र सत्यापन और पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। संचालकों को सभी सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस आयुक्तालय ने स्पष्ट किया है कि नीट (यूजी) पुनः परीक्षा 2026 के दौरान सुरक्षा, पारदर्शिता और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष निगरानी एवं चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि परीक्षार्थियों को सुरक्षित और निष्पक्ष परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response