श्री नाथद्वारा की ओर से हिन्दी काव्य मनीषी की मानद उपाधि से सम्मानित

      साहित्य मण्डल श्री नाथद्वारा की ओर से दिनांक 8 और 9 फरवरी 2026 को दो दिवसीय ब्रजभाषा पाटोत्सव समारोह का आयोजन भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागृह नाथद्वारा में किया गया। संस्था के श्याम प्रकाश देवपुरा के  माध्यम से समारोह के विभिन्न सत्रों में उपनिषद में विद्वानों द्वारा विभिन्न विषयों पर व्याख्यानों के साथ विचार मंथन किया गया।

WhatsApp Image 2026-02-10 at 10.29.16 AM (1)-zbEsvjGYm0.jpg


      साहित्य मण्डल श्री नाथद्वारा की ओर से दिनांक 8 और 9 फरवरी 2026 को दो दिवसीय ब्रजभाषा पाटोत्सव समारोह का आयोजन भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागृह नाथद्वारा में किया गया। संस्था के  श्याम प्रकाश देवपुरा के  माध्यम से समारोह के विभिन्न सत्रों में उपनिषद में विद्वानों द्वारा विभिन्न विषयों पर व्याख्यानों के साथ विचार मंथन किया गया।  समारोह में देश के विभिन्न प्रांतों से आए 103 साहित्यकारों, पत्रकारों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को अलंकरणों और मानद उपाधियों से विभूषित कर सम्मानित किया गया। साथ ही ब्रजभाषा कवि सम्मेलन तथा विभिन्न साहित्यकारों की पुस्तकों का लोकार्पण भी हुआ।
       इस समारोह में जोधपुर के डॉ. छगनराज राव "दीप" तथा डॉ. दीपा परिहार "दीप्ति" को साहित्य मण्डल श्री नाथद्वारा की ओर से हिन्दी काव्य मनीषी की मानद उपाधि से विभूषित कर कंठी माला, उत्तरी, शॉल, मेवाड़ी पगड़ी, श्रीफल, श्रीनाथजी की तस्वीर तथा प्रसाद देकर सम्मानित
किया।
      समारोह में छात्राओं द्वारा गणपति स्तुति, शिव स्तुति, तराना तथा ठुमरी की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। समस्यापूर्ति कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।                       
ब्रजभाषा विभूषण, ब्रज ग़जलश्री, साहित्य मर्मज्ञ, हिन्दी साहित्य शिरोमणि, हिन्दी साहित्य विभूषण, समाज सेवा मर्मज्ञ, हिन्दी साहित्य मनीषी, हिन्दी काव्य मनीषी तथा समाज सेवा – कला सेवा रत्न की मानद उपाधियों से देश के विभिन्न प्रांतों से चयनित कवियों, लेखकों, साहित्यकारों तथा पत्रकारों को मानद उपाधियों से विभूषित कर साहित्य मण्डल श्री नाथद्वारा द्वारा सम्मानित किया गया। दूसरे दिन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें सभी ने अपनी प्रतिनिधि रचना सुनाकर तालियां बटोरी।
       समारोह में विभिन्न सत्रों का संचालन श्याम प्रकाश देवपुरा, हरिओम हरि, डॉ अजीव रावत तथा सुरेन्द्र सार्थक ने किया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response