बोलेरो पिकअप चोरी की घटना का 24 घंटे में पर्दाफाश

जोधपुर। शहर में वाहन चोरी की एक घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मात्र 24 घंटे में बोलेरो पिकअप वाहन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त Om Prakash के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम Vinay Kumar Bansal के निकटतम सुपरविजन में की गई। साथ ही एसीपी वृत्त प्रतापनगर Ravindra Bothra के मार्गदर्शन में राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

WhatsApp Image 2026-01-22 at 7.19.09 PM-R3Y8x90GQK.jpeg

बोलेरो पिकअप चोरी की घटना का 24 घंटे में पर्दाफाश, वाहन सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

जोधपुर। शहर में वाहन चोरी की एक घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मात्र 24 घंटे में बोलेरो पिकअप वाहन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त Om Prakash के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम Vinay Kumar Bansal के निकटतम सुपरविजन में की गई। साथ ही एसीपी वृत्त प्रतापनगर Ravindra Bothra के मार्गदर्शन में राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 जनवरी 2026 को प्रार्थी सोहनराम पुत्र लिखमाराम, उम्र 26 वर्ष, निवासी चौखा, थाना राजीव गांधी नगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी बोलेरो पिकअप गाड़ी नंबर RJ19 GD 1924 को 19 जनवरी की शाम करीब 7 बजे चोखा गोदाम के सामने खड़ा कर वह घर के अंदर चला गया था। सुबह उठने पर वाहन वहां मौजूद नहीं मिला। आसपास तलाश करने के बावजूद गाड़ी का कोई सुराग नहीं लगा, जिससे स्पष्ट हुआ कि अज्ञात चोर रात में वाहन चुराकर ले गए। वाहन के अंदर प्रार्थी का मूल ड्राइविंग लाइसेंस एवं आरसी की फोटो कॉपी भी रखी हुई थी।

रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। थाना अधिकारी श्री रविन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर कोटा शहर से चोरी की गई बोलेरो पिकअप को बरामद कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में पप्पुराम पुत्र रामचन्द्र, उम्र 20 वर्ष, एवं राजाराम पुत्र गंगाराम, उम्र 45 वर्ष, दोनों निवासी बामलाबेह, थाना दांगीपुरा, जिला झालावाड़ को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। त्वरित कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response