पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया ने अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण

जोधपुर, 5 अगस्त। जोधपुर पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया ने बुधवार को अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर शहर की तकनीकी सुरक्षा व्यवस्थाओं और आधुनिक पुलिसिंग प्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को तकनीक आधारित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने सबसे पहले वीएसआर (Video Surveillance Room) का निरीक्षण किया, जहां शहरभर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि शहर में एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और महत्वपूर्ण स्थानों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है,

WhatsApp Image 2026-08-05 at 5.53.48 PM-kestWxmR5A.jpeg

जोधपुर, 5 अगस्त। जोधपुर पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया ने बुधवार को अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर शहर की तकनीकी सुरक्षा व्यवस्थाओं और आधुनिक पुलिसिंग प्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को तकनीक आधारित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने सबसे पहले वीएसआर (Video Surveillance Room) का निरीक्षण किया, जहां शहरभर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि शहर में एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और महत्वपूर्ण स्थानों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है, जिससे अपराधों की रोकथाम और घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो रही है।

इसके बाद उन्होंने डायल-100, पुलिस कंट्रोल रूम, आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम), साइबर सेल तथा सोशल मीडिया सेल का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों ने आपातकालीन कॉल रिस्पांस सिस्टम, ट्रैफिक मॉनिटरिंग, साइबर अपराधों की जांच, सोशल मीडिया पर निगरानी और जनसंपर्क से जुड़े कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी, त्वरित और परिणाममुखी बनाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए, साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पुलिस की तकनीकी क्षमता का महत्वपूर्ण केंद्र है और इसके माध्यम से अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा नागरिक सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अपनी-अपनी व्यवस्थाओं की जानकारी प्रस्तुत की।

पुलिस आयुक्त ने अंत में अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने, नवीन तकनीकों को अपनाने तथा आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response