वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी

नई दिल्ली/हनोई। वियतनाम के फु क्वोक द्वीप (Phu Quoc Island) के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव के पलटने की दुखद घटना सामने आई है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घटना को लेकर वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास (कॉन्सुलेट जनरल) लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भारतीय दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नाव हादसे की सही परिस्थितियों और उसमें प्रभावित भारतीय नागरिकों की संख्या का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल स्थानीय अधिकारी राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

 

WhatsApp Image 2026-07-11 at 8.56.41 PM-EkbnWqQPv9.jpeg

नई दिल्ली/हनोई। वियतनाम के फु क्वोक द्वीप (Phu Quoc Island) के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव के पलटने की दुखद घटना सामने आई है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घटना को लेकर वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास (कॉन्सुलेट जनरल) लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

भारतीय दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नाव हादसे की सही परिस्थितियों और उसमें प्रभावित भारतीय नागरिकों की संख्या का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल स्थानीय अधिकारी राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना के मद्देनजर भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय कॉन्सुलेट जनरल में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रभावित परिवार किसी भी जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 3714 और +84 33 452 0414 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा, वियतनाम की राजधानी हनोई स्थित भारतीय दूतावास में भी एक अलग कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां सहायता के लिए +84 91 308 9165 नंबर जारी किया गया है, जहां भारतीय नागरिक और उनके परिजन संपर्क कर सकते हैं।

भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा है कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है और प्रभावित भारतीय नागरिकों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। दूतावास ने भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता या आपात स्थिति में भारतीय अधिकारी पूरी तरह उपलब्ध हैं।

फिलहाल हादसे में कितने लोग सवार थे, कितने लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव अभियान जारी है। भारतीय दूतावास ने परिजनों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और आवश्यकता होने पर जारी हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से संपर्क करें।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response